इसुआपुर: केरवा गांव में गद्दी चवर में चाकू मारकर युवक की हत्या की गई, पुलिस जांच कर रही है
Ishupur, Saran | Sep 17, 2024 केरवां गांव के गद्दी चंवर में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू मार गला रेत हत्या करने का मामला सामने आया। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान केरवा गांव के विजय महतो के रूप में हुई है। वह मजदूर के रूप में चिमनी पर ईंट बनाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह नदी पर मछली मारने गया तो उसके बाद घर नहीं लौटा। खोजबीन में उसका शव चवर में फेका पाया गया।