इसुआपुर: इसुआपुर बाजार में खुला लाइब्रेरी, सांसद महाराजगंज ने किया उद्घाटन
Ishupur, Saran | Sep 10, 2024 इसुआपुर बाजार पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पार्थ लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद ने कहा कि सुदूर देहाती क्षेत्र में ऐसी लाइब्रेरी की आवश्यकता थी। जिसमें छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शांतिपूर्ण माहौल में कर सकते हैं। जिससे वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।