सांगानेर: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जयपुर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके नाबालिग दोस्त को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में पीड़िता करीब दो माह की गर्भवती पाई गई है। पुलिस के अनुसार, जयपुर निवासी 16 वर्षीय लड़की करीब ढाई महीने पहले घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।