नवाबगंज: बाराबंकी में खेत में मिला युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी के मसौली विकासखंड वा जहाँगीराबाद क्षेत्र के ग्राम छुल्हा बन्नी में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला। गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर मिले शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।मृतक की पहचान गांव के ही निवासी मंजू पुत्र लल्लन कश्यप के रूप में हुई है।