दाउदनगर: बिहटा- अरवल- औरंगाबाद रेलवे संघर्ष समिति की 155 किलोमीटर की पदयात्रा दाउदनगर पहुंची, भखरुआं मोड़ पर किया गया स्वागत
दो सूत्री मांगों को लेकर बिहटा-अरवल- औरंगाबाद रेलवे संघर्ष समिति द्वारा निकाली गई 155 किमी की पदयात्रा औरंगाबाद से ओबरा होते हुए शनिवार की दोपहर 1:00 बजे दाउदनगर पहुंची।भखरुआं मोड़ पर पदयात्रा का पंचायत समिति सदस्य शकील अख्तर व विनोद कुमार यादव समेत अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया।समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।