दाउदनगर: अनुमंडल कार्यालय में दाउदनगर एसडीओ ने भूपेंद्र कुमार मिश्रा को नगर परिषद के स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद की शपथ दिलाई
अनुमंडल कार्यालय में शनिवार की दोपहर 1:30 बजे दाउदनगर एसडीओ मनोज कुमार ने नगर परिषद के वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा को नगर परिषद के स्टैंडिंग कमेटी सदस्य पद की शपथ दिलाई। एसडीओ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार,मुख्य पार्षद अंजली कुमारी,ईओ ऋषिकेश अवस्थी उपस्थित रहे।