आंवला: लखनऊ में वकीलों पर लाठीचार्ज का विरोध, आंवला बार एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Aonla, Bareilly | May 18, 2026 आंवला बार एसोसिएशन ने सोमवार को दोपहर एक बजे लखनऊ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।ज्ञापन में लखनऊ कचहरी में वकीलों के चैंबर ध्वस्त किए जाने और विरोध करने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।