परिहार: बाड़ा गांव में 150 बोतल शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जब्त, तस्कर फरार
बाड़ा गांव में 150 बोतल शराब के साथ दो मोटरसाइकिल जब्त, तस्कर फरार। इस मामले में एसएसबी के अधिकारी राज कुमार ने परिहार थाना में एक केस दर्ज कराया है जिसमें परिहार थाना के परसन्डी निवासी सुजीत कुमार व एक अज्ञात को आरोपित किया है। मामले में जब्त शराब व मोटरसाइकिल को परिहार पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि एसएसबी गस्ती कर रही थी।