बख्तियारपुर: हत्या की नियत से चाकू से हमला कर सिरसी टाल में फेंके गए एक युवक को डायल-112 की पुलिस ने पहुंचाया बख्तियारपुर CHC
सोमवार की सुबह करीब 7 बजे बख्तियारपुर थाना के डायल 112 की पुलिस ने सिरसी टाल में चाकू से हमला कर फेके गए एक युवक को इलाज हेतु बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी पवन पासवान नालंदा जिले के नगरनौसा का रहने वाला था जो हरनौत के शेरपुर में ससुराल आया था।