मझगवां: बरहठा जंगल क्षेत्र में पुलिस ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण किए गए।
बरहठा जंगल क्षेत्र में पुलिस ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण किए गए। मझगवां थाना क्षेत्र के सुदूर जंगल वाले इलाके बरहठा में रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशों और सतना पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने किया।