महोबा: सिरसीकलां गांव में खेत के नलकूप में फंदे से लटका मिला शव, किसान ने बेटी की शादी और कर्ज की चिंता में उठाया खौफनाक कदम
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 महोबा जनपद के थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में कर्ज और बेटी की शादी की चिंता में किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। बीती रात खेत की रखवाली कर रहे 55 वर्षीय शंकरलाल कुशवाहा का शव सुबह नलकूप में गमछे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि कर्ज और शादी की चिंता से परेशान थे। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी।