हनुमना: वायरल वीडियो पर प्रशासन सख्त, पिपराही बालक छात्रावास के अधीक्षक हटाए गए, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
Hanumana, Rewa | Jan 31, 2026 हनुमना विकास खंड के पिपराही स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास से जुड़े वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है।छात्रावास परिसर में शराब सेवन और अशोभनीय नृत्य से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने आज शनिवार की साम 5 बजे आदेश जारी करते हुए अधीक्षक रामानुज यादव को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।