टेटिया बम्बर: कठनी गांव में 23 मई से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, भूमि पूजन किया गया
टेटियाबंबर प्रखंड के कठनी में आगामी 23 से 31 मई तक नौ दिवसीय श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार 4 बजे को कठनी में यज्ञस्थल के समीप विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया. साथ ही महायज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक मोटर साइकिल रैली निकाली. आयोजन समिति के सचिव अमित कुमार ने