गाज़ियाबाद: मसूरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अपने साथियों के साथ मिलकर करते थे धोखाधड़ी
मसूरी पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे कदीर और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मसूरी ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये दोनों शातिर अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों से धोखाधड़ी जैसे अपराध किया करते है।