गाज़ियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन स्थित KDP सोसाइटी में कुत्तों के झुंड ने ढाई साल के मासूम पर किया हमला, युवक ने बचाई जान
राजनगर एक्सटेंशन स्थित KDP सोसाइटी में सोमवार सुबह कुत्तों के झुंड ने एक ढाई साल के मासूम पर हमला कर दिया। जिस वक्त ये घटना हुई, उस दौरान मासूम सोसायटी के पार्क में खेल रहा था। बताया जाता है कि ढाई साल के मासूम पर कुत्तों का झुंड जैसे ही टूट पड़ा, वैसे ही पास में टहल रहे एक युवक ने कुत्तों को भगाकर मासूम को बचा लिया।