जहानाबाद: वायुसेना के शहीद लेफ्टिनेंट शुभम को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, अंतिम दर्शन के लिए बनवरिया में उमड़ा जनसैलाब
असम के जोरहाट एयरबेस में एएन-32 विमान दुर्घटना में शहीद हुए भारतीय वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव बनवरिया पहुंचा। बिहटा एयरपोर्ट से सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।