कामां: कामां पुलिस ने चोरी के मामले में स्थायी वारंटी को दबोचा
थाना कामां पुलिस ने कोर्ट से जारी स्थायी वारंट की तामील करते हुए लियाकत पुत्र रसीद निवासी जोधपुर, थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के एक मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है। सोमवार दोपहर 3 बजे मिली कार्यवाही की जानकारी।