उदाकिशुनगंज: मैट्रिक व इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थी सम्मानित, प्रमाण पत्र दिए गए
उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में हुए सम्मान समारोह आयोजन के दौरान कई जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया उन्हें सफल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी गई।