ब्यावर: 101 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो कारें जब्त
Beawar, Ajmer | Oct 3, 2026 ब्यावर.आईजी डॉ. रवि सभरवाल व एसपी रतन सिंह के निर्देश पर रायपुर वृत्त में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि सफेद स्विफ्ट डिजायर में भारी मात्रा में डोडा पोस्त है और आगे नीली वेन्यू एस्कॉर्ट कर रही है। टीम ने सेंदरिया पुलिया पर नाकाबंदी की। वेन्यू को रोका तो पीछे आ रही स्विफ्ट वापस मुड़ गई।