इटावा: जिला अस्पताल में एक दर्जन पूर्व सैनिकों ने संभाली सुरक्षा की कमान, सीएचसी पर भी पहुंचे दो-दो पूर्व सैनिक
Etawah, Etawah | Jun 2, 2025 रविवार को बाबा भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश भूत पूर्व सैनिक कल्याण निगम कानपुर से आए एक दर्जन पूर्व सैनिक जिला अस्पताल में तैनाती के लिए पहुंचे थे जिन्होंने सोमवार दोपहर 1 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इन पूर्व सैनिकों की ड्यूटी अब रोस्टर के अनुसार अस्पताल में ड्यूटी लगाई गई। इनकी तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी।