इटावा: सिविल लाइन इलाके के पहाड़पुरा में घरेलू विवाद के चलते युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, सैफई रेफर
Etawah, Etawah | Jun 1, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव में शादी के लिए पैसों की मांग को लेकर पिता और भाई के बीच हुए विवाद से क्षुब्ध होकर एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। जहां युवती ने घर के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को सैफई रेफर किया गया।