गोरखपुर: चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ चारफाटक के पास से कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हर्ष जायसवाल व विकास जायसवाल नाम के दो युवक को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल छिनौती और मोटरसाइकिल चोरी का काम करते थे। इनके पास से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व मोबाइल को बरामद किया है। इन्होंने बताया कि पहले यह मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की मोटरसाइकिल से मोबाइल छीनने की घटना को अंजाम देते थे।