गोरखपुर: वार्ड नं 50 के पार्षद ने भरस्टाचारी कोटेदार के खिलाफ खोला मोर्चा कहा सप्लाई विभाग से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही
वार्ड नम्बर 50 के पार्षद शिवेंद्र मिश्रा ने अपने वार्ड के कोटेदार पर गभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। भाजपा से पार्षद शिवेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक मशीन से छेड़ छाड़ कर के मैनुअल राशन वितरण किया जा रहा है। इसकी शिकायत करने पर सप्लाई विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं।