कठूमर: लालसोट में GNM छात्र पवन मीणा चार दिन से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
Kathumar, Alwar | Jun 20, 2026 राजगढ़। लालसोट में GNM की ट्रेनिंग कर रहा 20 वर्षीय छात्र पवन मीणा 17 जून से लापता है। डोरौली निवासी भजनलाल मीणा ने बताया कि पवन दोपहर 2:30 बजे लालसोट से गांव के लिए निकला था। शाम 6:30 बजे बहन से बात में उसने राजगढ़ स्टेशन से रवाना होने की जानकारी दी। रात 7:10 बजे बाद मोबाइल बंद मिला।