बहराइच: कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, एमएलसी और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर से एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी और जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक बालिकाओं का परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन कराए जाने के उद्देश्य से संचालित अभियान के तहत यह रैली निकाली गई।