मंडला: कलेक्टर ने की अपील, पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित पटाखों का प्रयोग करें
Mandla, Mandla | Oct 19, 2025 कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने रविवार को पांच बजे जारी संदेश में समस्त जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व आपके परिवार के जीवन में अपार खुशियां, सुख-समृद्धि और नवीन ऊर्जा का संचार करे। इस पावन पर्व पर आप सभी पर्यावरण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित पटाखों का प्रयोग करें।