बीना: सिविल हॉस्पिटल का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर अनुपस्थित मिले, नाराजगी व्यक्त की
Bina, Sagar | Apr 11, 2025 विधायक निर्मला सप्रे ने कार्यकर्ताओं के साथ सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षक को देख अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसमें विधायक को निरीक्षण के दौरान एक ही डॉक्टर अग्रवाल ड्यूटी करते नजर आए जो चारों ओर मरीजों से घिरे हुए थे और कई डॉक्टर अनुपस्थित दिखे। निरीक्षण के बाद विधायक ने कार्रवाई की बात कही है।