लैलूंगा: ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताई पूरी पुलिस कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत ट्रांसपोर्ट कंपनी से ₹32 लाख की धोखाधड़ी के मामले में चार महीने से फरार आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी बिल-वाउचर बनाकर कंपनी से रकम निकालता था। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।