यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ें : मंडी के पंडोह कैंची मोड़ पर यातायात प्रभावित
डेली हिमाचल न्यूज़ - मंडी : चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह के कैंची मोड़ के पास एक ट्राला खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वर्तमान में पुलिस और प्रशासन की निगरानी में एक दिशा के वाहनों को रोककर दूसरी दिशा के वाहनों को बारी-बारी से निकाला जा रहा है।
यातायात पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखें, प्रशासन का सहयोग करें तथा सड़क पर वाहनों की दोहरी कतार (डबल लाइन) न लगाएं, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
आपका सहयोग यातायात को जल्द सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।