कालपी: कदौरा नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान बुलडोजर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी का वीडियो हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Jun 23, 2026 कदौरा नगर पंचायत में बीते सोमवार शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर में तोड़फोड़ की गई, जिसका वीडियो मंगलवार सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट में कई कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ कालपी मौके पर पहुंचे। नगर पंचायत कर्मचारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।