लोहरदगा: झारखंड बलिदान से बना है, लूट से नहीं, 22 जून को AJSU करेगी आंदोलन की घोषणा: देवशरण भगत
आजसू पार्टी 22 जून को रांची के खेलगांव में स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। इसी को लेकर सोमवार शाम करीब 3 बजे लोहरदगा के मुद्रिका बैंक्वेट हॉल में आजसू पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, संगठन प्रभारी सह केंद्रीय सचिव आशुतोष तिवारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।