धनौरा: मंडी धनौरा में युवक ने नहर में लगाई छलांग, परिजनों से बात करते हुए कूदा, पुलिसकर्मी नहीं बचा पाए
धनौरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार दोपहर परिजनों से फोन पर बात करते हुए मध्य गंगा नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए दो पुलिसकर्मियों ने भी नहर में छलांग लगाई, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।