मुंगेर: नेहरू युवा केंद्र द्वारा "नारी शक्ति फिटनेस रन" कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Munger, Munger | Mar 9, 2024 किला परिसर स्थित डॉक्टर राजेंद्र पार्क के पास जिला नेहरू युवा केंद्र द्वारा "नारी शक्ति फिटनेस रन" तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सदर प्रखंड सहित शहर के कई महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिला नेहरू युवा पदाधिकारी चितरंजन मंडल ने "नारी शक्ति फिटनेस रन" कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया