फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर से स्कूटी सवार शराब डिलीवरी बॉय को तीन बियर के साथ किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Apr 12, 2026 नदी थाना पुलिस ने सब्बलपुर के पास से तीन बियर के साथ एक स्कूटी पर सवार शराब डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। शराब डिलीवरी बॉय विधि विरुद्ध बालक है। पुलिस ने स्कूटी और शराब को जपब्त करते हुए डिलीवरी बॉय को निरुद्ध किया है। डिलीवरी बॉय गुलमहिया चक गांव निवासी है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि किशोर किसका शराब डिलीवरी करता है उसका पता पुलिस को चल गया है।