सुनेल: राजपूत समाज ने सुनेल कस्बे में धूमधाम से निकाली नवमी की शोभायात्रा
Sunel, Jhalawar | Oct 11, 2024 सुनेल कस्बे में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से राजपूत समाज द्वारा नवमी पर कुलदेवी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।सुबह 9 बजे रावला चौक में समाज के सभी लोग एकत्रित हुए। यहां से बैंड बाजे व ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई, जो शिव मंदिर चौक, रंजा चौक,राम मंदिर चौक,छत्री चौक,मेला मैदान व पिड़ावा मार्ग से होते हुए महाराणा प्रताप सर्किल पर पहुंची।