सुनेल: कस्बे में शारदीय नवरात्रि के दौरान शाम ढलते ही सजे दुर्गा पांडाल, हर तरफ गरबा की धूम मची
सुनेल कस्बे में मंगलवार शाम साढ़े सात बजे से ही शारदीय नवरात्रि महोत्सव की धूम देखने को मिली है।शाम ढलने के साथ ही गुजराती गीतों व माता के भजनों पर गरबा महोत्सव शुरू हो जाता है,जो देर रात तक चलता है।इन दिनों शारदीय नवरात्रि महोत्सव की धूम चलते नवरात्रों में विभिन्न मंदिरों व गरबा पंडालों को रंग बिरगी रोशनी से सजाया गया है।