सुनेल: रोशनबाड़ी बांध की नहरें जलप्रवाह करने से पहले क्षतिग्रस्त हुईं, किसान हुए चिंतित
सुनेल क्षेत्र के रोशनबाड़ी बांध की नहरे जलप्रवाह शुरू करने से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे किसान चिंतित है।किसानों ने बताया है कि रोशनबाड़ी बांध निर्माण के बाद इस वर्ष पहली बार पानी से लबालब हुआ है।नवंबर माह में बांध की नहरों से सिंचाई के लिए पानी छोड़ना है,लेकिन बांध की नहरे क्षतिग्रस्त होने के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा।