बहेड़ी: कोर्ट से रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की निशानदेही पर नारायण नगला ईंट भट्ठे से पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस किए बरामद
बहेड़ी पुलिस ने बीस मई को बहेड़ी पुलिस की टीम ने बरेली दंगों में हथियार सप्लाई करने के आरोप में उत्तराखंड के थाना किच्छा के ग्राम दरऊ निवासी गफ्फार खां को किच्छा रुद्रपुर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था इस मामले में अभियुक्त गफ्फार खां को बहेड़ी पुलिस ने कोर्ट से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद उसकी निशानदेही पर आज अवैध हथियार बरामद किए हैं।