हमीरपुर: ललपुरा क्षेत्र में पुजारी के हत्यारे को गिरफ्तार किया गया, पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश
पुजारी की गला दबाकर हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी दूसरा आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस प्रकरण में दो सगे भाइयों के विरुद्ध मृतक पुजारी के पुत्र ने एफआईआर दर्ज कराई थी। ललपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि 21 जून की सुबह थाना ललपुरा के अछपुरा गांव में बेतवा नदी किनारे गुनु बाबा मंदिर के परिसर में मोराकान्दर गांव न