गोवर्धन: कारगिल से पठानकोट तक जांबाजी दिखाने वाले कैप्टन रणवीर का गांव में गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ
कारगिल से पठानकोट तक जांबाजी दिखाने वाले कैप्टन रणवीर का गाजे-बाजे से हुआ गांव में भव्य स्वागत गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में रविवार को देशप्रेम का अनूठा जज्बा देखने को मिला। भारतीय सेना में अपनी गौरवशाली सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए कैप्टन रणवीर सिंह के प्रथम बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका ऐतिहासिक व भावुक स्वागत किया।