भीलवाड़ा: जिला अस्पताल परिसर में बागरिया समाज के दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, लाठी-डंडे और पत्थरों से किया हमला, मचा हड़कंप
भीलवाड़ा के जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बागरिया समाज के दो गुट परिसर में स्थित पार्क के बाहर आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक रूप में बदल गई ।और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने मौके से दो जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है ।