रामसनेही घाट: संयुक्त टीम ने नियामतगंज के इंडियन मेडिकल सेंटर सहित क्षेत्र के दो हॉस्पिटलों को किया सीज, एक को जारी किया नोटिस
एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम ने यश हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टीम को अस्पताल में कोई वैध पंजीकरण नहीं मिला पंजीकृत चिकित्सक भी मौजूद नहीं मिला इस आधार पर टीम ने अस्पताल को सीज कर दिय। नियामतगंज में बेसमेंट में संचालित इंडियन मेडिकल सेंटर को सीज किया, तुलसी अस्पताल को नोटिस जारी की गई है।