एक्शन मोड में सूरवाल पुलिस: तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, केबल चोरी का खुलासा, लाउडस्पीकर जब्त
सवाई माधोपुर। जिले की सूरवाल थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत बिना अनुमति तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर एक पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लाउडस्पीकर भी जब्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन एवं थानाधिकारी मुंशीलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने छेड़छाड़ के मामले में वांछित गोलू उर्फ नाजिम, अवैध बजरी परिवहन के मामले में फरार चल रहे हरिसिंह मीणा तथा केबल चोरी के मामले में आरोपी लोकेश मीणा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि केबल चोरी के मामले में आरोपी ने पूछताछ के दौरान नशे की लत पूरी करने के लिए कई स्थानों पर केबल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
इसके अलावा थाना परिसर के सामने बिना अनुमति तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर पिकअप चालक दिलशाद खान के खिलाफ राजस्थान ध्वनि नियंत्रण अधिनियम, के तहत मामला दर्ज कर लाउडस्पीकर जब्त किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#hilightsfollowers #NewsUpdate #highlight #सवाई #folowers #updatechallenge #followersnonfollowers SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity News57 Amita Meena Journalist SawaiMadhopur news Rajendra Kumar Meena बालाजी सेवा ट्रस्ट Gangapur City Portal Ranthambhor News राजस्थान पब्लिक न्यूज़ चैनल इंडिया News 25 Rajasthan NewsFlash Chanel Sawai Madhopur
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 4, 2026