बूंदी: जिला कलक्टर ने जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग की आवश्यकता जताई
Bundi, Bundi | Nov 28, 2024 राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान गत बैठक में लिए गये निर्णयों तथा आरएमआरएस से प्राप्त आय व व्यय की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने की निर्देश दिए कि चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।