बूंदी: निजी होटल में बाल विवाह मुक्ति भारत अभियान की पालना को लेकर आयोजित की गई प्रेस वार्ता, प्रयासों की दी गई जानकारी
Bundi, Bundi | Nov 28, 2024 ग्राम राज्य विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आज देवपुरा स्थित निजी होटल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। छेल बिहारी शर्मा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य जिले में बाल विवाह को रोकना है। हमारी टीम का लक्ष्य है कि इस वर्ष 50 गांव को बाल विवाह मुक्त घोषित कराया जाए साथ ही हम 2 लाख लोगों को बाल विवाह मुक्त अभियान की पालना करने की शपथ दिलाएंगे।