महरौनी: महरौनी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना के अभाव में गेहूं की खरीद ठप, किसान 2 दिनों से इंतजार करने को मजबूर
महरौनी स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना के अभाव में गेहूं की खरीद प्रभावित होती हुई नजर आ रही है। सोमवार को बारदाना की उपलब्धता कम होने के चलते कई किसान सोमवार से ही अपने गेहूं की उपज बेचने के लिए मंगलवार को छुट्टी होने के बावजूद भी केंद्र के पास खड़े हुए नजर आए। उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों से गेहूं की खरीद हेतु बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है।