पातेपुर: हरलोचनपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर अखाड़ा प्रमुख व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक, डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध।
पातेपुर के हरलोचनपुर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर अखाड़ा प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की। रविवार की शाम 5 बजे से आयोजित बैठक में SHO ने सभी अखाड़ा प्रमुखों को जुलूस के लिए लाइसेंस लेने का निर्देश दिया।बताया गया कि मुहर्रम जुलूस में किसी भी हाल में डीजे नहीं बजाना है। डीजे बजाने पर अखाड़ा कमेटी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।