बिजनौर: बिजनौर में मंडावर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी फैजान को गिरफ्तार किया
Bijnor, Bijnor | Jun 7, 2026 आज रविवार को शाम करीब 4:00 बजे मंडावर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी फैजान को घटना में प्रयुक्त लोहे की रोड सहित गिरफ्तार किया है। फैजान ने अपने पांच लोगों के साथ मिलकर मोहल्ला शाहविलायत में सलीम के घर में घुसकर सलीम के पिता और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभी फरार है।