शाहजहांपुर: एटीएम कार्ड बदलकर ₹52,470 निकाले, पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
शाहजहांपुर। एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से 52,470 रुपये निकालने के मामले में सदर बाजार पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एमनजई जलालनगर निवासी गीता अरोड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था।