उदवंत नगर: उदवंत नगर में मारपीट और फायरिंग के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
उदवंतनगर थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, बीते 23 मई 2026 को इस आरोपी के खिलाफ मारपीट और सरेआम फायरिंग करने के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था।